Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव पूरे परिवार संग करेंगे राम लला के दर्शन, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या; जानिए खास कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 2:12 PM IST

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी दी है। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी डिम्पल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या पहुंचेंगे।

पूरा दिन बिताएंगे अयोध्या में

पवन पांडे ने बताया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह दौरा पूरी तरह से धार्मिक होगा जिस दौरान वह पूरा दिन अयोध्या में बिताएंगे। सबसे पहले वह रामलला के दर्शन करेंगे जिसके बाद वह हनुमान गढ़ी भी दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। पवन पांडे ने बताया की सपा प्रमुख अयोध्या के इस दौरे के दौरान संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

सपा प्रमुख के दौरे से जानकारी मिलते ही अयोध्या के सपा कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हो गए और अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। गौरतबल है कि सपा प्रमुख राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के प्रकरण में लगातार मुखर होकर सवाल उठाते रहे हैं। अब ऐसे में उनका अयोध्या का यह दौरा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Location :  Ayodhya

Published :  7 November 2026, 2:00 PM IST