
अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Hardoi: हरदोई जनपद के चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था और न्याय की मांग को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 30 अप्रैल को हरदोई पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुका है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल को हरदोई का दौरा करेंगे। वह मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर पहुंचकर शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। पार्टी के अनुसार, इस यात्रा का मकसद परिवार को सांत्वना देना और घटना की वास्तविक स्थिति को समझना है।
सपा द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव 30 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से कार द्वारा हरदोई के लिए रवाना होंगे। सपा प्रमुख के दोपहर 12:30 बजे तक हरदोई पहुंचने की संभावना है। यहां वह मृतक शिल्पी कुशवाहा के परिवार से मुलाकात करेंगे और घटना से जुड़े पहलुओं पर की जानकारी लेंगे और शोक संत्पत परिवार को सांत्वना देंगे।
मुलाकात के बाद अखिलेश यादव दोपहर करीब 1:15 बजे हरदोई से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 3:15 बजे तक उनके वापस राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है।
शिल्पी कुशवाहा की हत्या 13 अप्रैल को हुई थी। जानकारी के मुताबिक, वह घर से कूड़ा डालने जा रही थीं। तभी आरोपी ऋषभ ने फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ऋषभ और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग मुख्य आरोपी के करीबी बताए जा रहे हैं। यह सभी घटना में शामिल थे। परिवार का आरोप कि पुलिस ने उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
Location : Hardoi
Published : 26 April 2026, 3:18 PM IST