
अखिलेश यादव (सोर्स: डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां “वोट की डकैती” कराई गई। अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाती है। उनके इन बयानों के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है।
चुनाव आयोग और एजेंसियों पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम चुनाव आयोग की मदद से काटे गए। उन्होंने कन्नौज का उदाहरण देते हुए कहा कि वोट गिनती के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया गया और नतीजों में बदलाव किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनावों में ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। साथ ही उन्होंने मांग की कि वोट काउंटिंग का भी लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए, जैसे कोर्ट की कार्यवाही का होता है।
भाजपा नहीं देती महिलाओं को सम्मान #BJP #womenrespect #AkhileshYadav pic.twitter.com/toKUYm3XVE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 6, 2026
अयोध्या, महंगाई और व्यवस्था पर निशाना
सपा प्रमुख ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को हराया क्योंकि लोगों की जमीन छीनी गई और बाजार तोड़े गए। उन्होंने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुछ बड़े व्यापारी सरकार के साथ मिलकर मुनाफा कमा रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों को कमजोर किया जा रहा है ताकि निजी अस्पतालों को फायदा मिल सके।
Lucknow: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP को लेकर फिर एक बार बड़ा बयान दिया है। #Lucknownews #Akhileshyadav @yadavakhilesh @samajwadiparty @dimpleyadav pic.twitter.com/a9PZyBjpza
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 6, 2026
2027 को लेकर बड़ा दावा, PDA की सरकार का भरोसा
अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में सामाजिक न्याय की सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वोट “लूट” सकते हैं, वे आरक्षण भी छीन सकते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- चुनाव में एजेंसियों का इस्तेमाल करती है भाजपा#uppolitics #election #bjp @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/TabvAa4Qxz
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 6, 2026
लोकतंत्र और पुलिस व्यवस्था पर भी टिप्पणी
अपने बयान में अखिलेश यादव ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में मतदान करने पहुंचे और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना जरूरी है।
Location : Lucknow
Published : 6 May 2026, 4:12 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Samajwadi Party UP News uttar pradesh