आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव का सरप्राइज स्टॉप, महिलाओं को दिया दीपावली गिफ्ट

कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। लखनऊ से सैफई जाते समय उन्होंने तिर्वा कट के पास अचानक अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं को दीपावली के उपहार बांटे। देखिए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 7:24 PM IST

Kannauj : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। लखनऊ से सैफई जाते समय अखिलेश यादव का काफिला तिर्वा कट के पास अचानक रुक गया। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे पर मौजूद महिलाओं को दीपावली के उपहार बांटे और समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश यादव का काफिला अचानक रुकने की खबर मिलते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों में उनसे मिलने और बातचीत करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। अखिलेश यादव ने कुछ समय समर्थकों के बीच बिताया और फिर सैफई के लिए रवाना हो गए।

Location :  Kannauj

Published :  7 November 2026, 7:24 PM IST