Agra: आखिर क्यों मायके जाने के लिए तड़पती रही नवविवाहिता? जानिए ससुराल में हुई खौफनाक मौत के पीछे की कहानी

आगरा के जगनेर में सात महीने पहले शादी करने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 July 2026, 12:30 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगाइच गांव में शादी के सात महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद पति मौके से फरार हो गया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतका अन्नू की शादी 29 नवंबर 2025 को सिंगाइच गांव निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर अन्नू को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

Heatwave in Agra: अचानक बिगड़ी 17 वर्षीय पर्यटक की तबीयत, फिर शुरू हुई जिंदगी बचाने की दौड़

मायके जाने की लगाई थी गुहार

मृतका की बुआ प्रियंका ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे अन्नू का फोन आया था। उसने मारपीट की जानकारी देते हुए मायके ले जाने की गुहार लगाई थी। करीब एक घंटे बाद दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। पति और अन्य ससुराल वालों से भी संपर्क नहीं हो सका।

कुछ देर बाद मिली मौत की सूचना

परिजनों के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर अन्नू की मौत की सूचना दी। जब मायके पक्ष सिंगाइच गांव पहुंचा तो घर पर ताला लगा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, ससुराल पक्ष अलग-अलग स्थानों पर मौजूद था। इसके बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Agra: पूर्व सांसद राज बब्बर बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  16 July 2026, 12:30 PM IST

Related News

Advertisement