Crime in UP: होटल में क्या हुआ? तीन युवकों संग गई युवती बंद कमरे में नग्न मिली बेहोश; रूह कंपा देगी हकीकत!

आगरा के एक नामचीन इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक चंद सेकेंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। बंद कमरे के अंदर का वो मंजर देख हर कोई सन्न है। आखिर उस रात कमरे में क्या हुआ था? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 29 June 2026, 2:11 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवती का बेहद आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवती होटल के कमरे में बेड पर अचेत (बेहोशी की) अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर आशंका जताई जा रही है।

नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम देने का शक

सामने आई जानकारी के मुताबिक, रविवार को सोशल मीडिया पर करीब 28 सेकेंड का एक वीडियो प्रसारित हुआ। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आगरा के मंटोला क्षेत्र के एक होटल का है। प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार, दो दिन पहले मंटोला इलाके के ही रहने वाले तीन युवक रात के करीब दो बजे इस युवती को लेकर होटल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां युवकों ने युवती को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

Agra: कुत्तों के झुंड ने किसान पर किया हमला, रातभर जिंदगी की जंग लड़ते रहे बुजुर्ग

आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक, वीडियो बनाकर हुए फरार

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती पूरी तरह से बेसुध होकर बिस्तर पर लेटी है। उसके पास ही एक युवक भी लेटा हुआ है, जबकि दूसरा युवक आपत्तिजनक हालत में खड़ा नजर आ रहा है। वहीं, तीसरा युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। क्षेत्र में इस बात की भी तीव्र चर्चा है कि तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद युवती को लाल किला के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।

बिना आईडी के होटल ने दिया कमरा, पुलिस की दबिश जारी

वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर तीनों आरोपी युवकों की पहचान की और उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले। इसके बाद जब पुलिस टीम जांच के लिए संबंधित होटल पहुंची, तो वहां एक बड़ी लापरवाही सामने आई। होटल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी आईडी (पहचान पत्र) के ही उन युवकों को कमरा किराए पर दे दिया था।

Fire in Agra: आगरा में धुएं ने फैलाई दहशत, बल्केश्वर इलाके में मची अफरा-तफरी

कोई शिकायतकर्ता न मिलने पर पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा

इस पूरे मामले पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसके बाद पुलिस टीमों को जांच में लगा दिया गया है। चूंकि अभी तक इस मामले में पीड़िता या उसके परिवार की तरफ से कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है, इसलिए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपनी ओर से निजता के हनन और आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का बयान

डीसीपी सिटी के अनुसार, फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के सामने आने और पूरी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो भी स्थिति स्पष्ट होगी, उसके आधार पर दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म जैसी अन्य गंभीर कानूनी धाराओं को बढ़ाया जाएगा।

Location :  Agra

Published :  29 June 2026, 2:11 PM IST