हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
आगरा: जनपद के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश करने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है और यह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कल भी हुई थी मुठभेड़
खंदौली थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने फावड़े से काटकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई।
48 घंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता जब हत्या का वांछित आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ताजमहल पर हमले की कॉल निकली फर्जी
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने विश्वप्रसिद्ध ताजमहल पर हमला किया है और ताजमहल से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठ रही हैं। वीडियो को लेकर लोगों में भ्रम और दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने इस वायरल वीडियो को लेकर तत्काल संज्ञान लिया और इसकी जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में यह वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना) पाया गया है।पुलिस ने अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में स्पष्ट किया है कि आगरा जनपद में ताजमहल पर किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और झूठा है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसे "पाकिस्तान ने ताजमहल पर हमला किया" जैसे भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।
Location : Agra
Published : 14 May 2025, 2:05 PM IST
Topics : Agra crime news encounter police rape accuse