औरैया में प्रशासन की सख्ती से उड़े होश, जानें क्या हुई कार्रवाई

औरैया से खबर सामने आई है, जहां जनपद में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद अब लोगों में भी जागरूकता बढ़ने लगी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 3:54 PM IST

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।  SDM सदर अजय आनन्द वर्मा अवैध प्लाटिंग करने वालों को लगातार चैतावनी दे रहे हैं।

प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक हाल ही में कई स्थानों पर बिना मानक और बिना स्वीकृति विकसित की गई प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, जिससे प्लॉट खरीदने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

मैनपुरी में डिंपल यादव ने कहा- चुनाव आयोग तो ‘BJP गैंग’ से है, जानें बंगाल इलेक्शन को लेकर क्या कहा?

सुविधाओं का अभाव भविष्य में परेशानी

जानकारों का कहना है कि किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले संबंधित प्लाटिंग का स्वीकृत नक्शा, लेआउट और आवश्यक अनुमति पत्र अवश्य जांच लेना चाहिए। बिना मानक विकसित कॉलोनियों में सड़क, नाली, पार्क और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।

Bengal Deputy CM Race: शुभेंदु अधिकारी के साथ BJP की बंगाल सरकार में महिला डिप्टी CM की रेस में तीन नाम प्रमुख

पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूरी

वहीं लोगों को प्रॉपर्टी डीलर से भूमि के वैध दस्तावेज, भू-उपयोग प्रमाण और प्लाटिंग स्वीकृति से जुड़े कागजात की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार नियमों के विपरीत विकसित प्लाटिंग पर कार्रवाई होने की स्थिति में खरीदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी प्लॉट में निवेश करने से पहले सभी दस्तावेजों की पूरी तरह जांच-पड़ताल जरूरी है।

Location :  Auraiya

Published :  8 May 2026, 3:53 PM IST