
होली-ईद को लेकर हाई अलर्ट
महराजगंज: होली और ईद सहित आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध जनों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी लोग शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में गैर-परंपरागत आयोजन या नए जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोजकों को प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट और समय-सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जुलूस या कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी पूर्ण जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। इसलिए जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की पहचान पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए।
डीएम ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपरा और पहचान का प्रतीक हैं। इन्हें मर्यादा और परंपरा के अनुरूप ही मनाया जाए। ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो।
उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि होलिका दहन सुरक्षित और चिन्हित स्थानों पर ही स्थापित किया जाए।
Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा
प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और सीओ को थानों पर संयुक्त बैठक कर स्थानीय लोगों को आवश्यक निर्देशों से अवगत कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर खंभों और तारों का सर्वे कर मरम्मत कराने, जर्जर एवं लटकते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करने तथा होलिका स्थलों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीम तैनात करने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया गया। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए।
Gorakhpur: महिला डॉक्टर से छेड़खानी करना पड़ा मंहगा, दो को मिली ये सजा
पुलिस अधीक्षक ने दोनों समुदायों से भाईचारे और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा में ही बजाए जाएं। जुलूस में अराजक तत्वों को शामिल न होने दिया जाए। किसी भी आशंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
एसपी ने बताया कि प्रत्येक 10 गांव पर एक मोबाइल पुलिस टीम तैनात की गई है, जो सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करेगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 24 February 2026, 2:27 AM IST
Topics : Administration Alert DM SP Holi Eid Maharajganj