Gorakhpur: दुर्गापूजा और दशहरा पर प्रशासन अलर्ट: मंडलायुक्त, DIG, DM और SSP ने किया पैदल गश्त
शारदीय नवरात्र के समापन और दशहरा पर्व को देखते हुए जिले का प्रशासन और पुलिस तंत्र पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सोमवार को मंडलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।