बरेली में किसानों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

यूपी के बरेली में गेहूं खरीद सीजन के मद्देनजर प्रशासन सख्त मूड में है। प्रशासन ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 April 2026, 5:33 PM IST
google-preferred

Bareilly: जनपद में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बरेली डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी किसान को गेहूं खरीद केंद्रों पर परेशानी होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तुरंत कार्रवाई के निर्देश

डीएम ने सभी खरीद केंद्रों के निरीक्षण को तेज करने और शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान, तौल और पंजीकरण जैसी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह, शहनाइयों से गूंजा माहौल

बिचौलियों और सेंटर इंचार्ज पर विशेष नजर

गेहूं खरीद में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने पर जोर सेंटर इंचार्ज की गतिविधियों की निगरानी बढ़ाई गई अनियमितता पाए जाने पर सीधे कार्रवाई के निर्देश प्रशासन ने साफ किया है कि यदि किसी केंद्र पर दलालों का हस्तक्षेप पाया गया या किसानों से अवैध वसूली की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

टोल फ्री नंबर जारी, शिकायत करें तुरंत

किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जहां वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बरेली हेल्पलाइन: 05822-2417003 लखनऊ टोल फ्री: 1800-180-551

रायबरेली में फिर जली फसल, 5 बीघा गेहूं राख… मुआवजे की मांग तेज

डीएम ने किसानों से की अपील

डीएम ने किसानों से अपील की है कि उक्त हेल्पलाइन नं. पर किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे इन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर जोर जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

 

Location :  Bareilly

Published :  13 April 2026, 5:33 PM IST

Advertisement