हिंदी
आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने तूल पकड़ लिया था और हिंसा का खतरा हर पल मंडरा रहा था। ऐसे में पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को धर दबोचा है। यह मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। आरोपी पर पुरानी रंजिश के चलते महिला पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के दिशा-निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना चिलुआताल पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास यादव की टीम ने मुकदमा के तहत फरार अभियुक्त रहमान अली को गिरफ्तार किया। आरोपी का निवास जगतबेला और थाना चिलुआताल में है।
Gorakhpur News: मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया बढ़ेगा, यात्री होंगे प्रभावित
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडा व सरिया से बेरहमी से हमला किया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी तब से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।
अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) और 333 के तहत मामला दर्ज है। इन धाराओं में हत्या के प्रयास और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
चिलुआताल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान उसी सख्ती और सतर्कता के साथ जारी रहेगा। कानून के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से सहयोग की अपील भी की गई है।
Location : Gorakhpur
Published : 27 December 2025, 1:23 AM IST