
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Gorakhpur: थाना खजनी क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी विपिन गुप्ता ने चालाकी से लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान पुराने मकान में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घटना छुपाने की कोशिश की।
FIR के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 की रात आरोपी विपिन और उसके एक साथी ने नाबालिग लड़की को बहकाया। उन्होंने कहा, “तुम्हारे दूसरे घर पर तुम्हारी मम्मी से झगड़ा हो रहा है, जल्दी चलो।” बेकसूर लड़की तुरंत पुराने मकान की ओर चल पड़ी। रास्ते में अंधेरी गली में दोनों ने उसे पकड़ लिया और विपिन के पुराने सुनसान मकान में ले गए। वहां विपिन ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। बाद में दोनों ने धमकी दी कि अगर घर पर किसी को बताया तो तुम्हें, तुम्हारे भाई और मां को मारकर फेंक देंगे।
नोएडा में JasCosmos 2026 का भव्य आयोजन: दिल्ली हाईकोर्ट के जजों की मौजूदगी में हुआ शानदार समापन
पुलिस ने इस मामले में थाना खजनी में मुकदमा संख्या 109/26 दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय आरोपी विपिन गुप्ता निवासी मिश्रौलिया (थाना खजनी) के रूप में हुई है।
नोएडा में मजदूरों की हड़ताल को हिंसक बनाने वाली 2 महिला नेताओं की हुई पहचान, लालू यादव से जुड़ा लिंक
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर रात 10:55 बजे पड़िया गांव पुलिया के पास से विपिन गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करके उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा गया।
Location : Gorakhpur
Published : 15 April 2026, 4:55 PM IST