गोरखपुर में पारिवारिक कलह में महिला ने किया बड़ा कांड, जानें पूरी खबर

जिले के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। करीब 30 वर्षीय एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर छताई पुल से आमी नदी में छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 10 February 2026, 7:26 PM IST

गोरखपुर: जिले के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। करीब 30 वर्षीय एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर छताई पुल से आमी नदी में छलांग लगा दी।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, पानी का स्तर कम होने के कारण उसकी जान तो बच गई, लेकिन पैर बुरी तरह टूट गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और महिला को नदी से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही खजनी थानाध्यक्ष जयन्त सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हैरानी की बात यह है कि महिला किसी भी हाल में अपना नाम बताने से बच रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वह गोरखपुर शहर के पादड़ी बाजार इलाके की रहने वाली है। उसके पिता का नाम तजम्मुल खान बताया जा रहा है।

 मौत को गले लगाने का फैसला 

सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं- महिला खजनी क्षेत्र कैसे पहुंची? पारिवारिक विवाद इतना गहरा क्यों था कि उसने मौत को गले लगाने का फैसला किया? पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।

लोगों से अपील

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पारिवारिक कलह कितनी खतरनाक रूप ले सकती है।अगर समय रहते सहायता ली जाए तो ऐसी त्रासदियां रोकी जा सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में संपर्क करें।

 

 

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 10 February 2026, 7:26 PM IST