
तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण बेजुबान जानवरों की मौत IMG-Dynamite news
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी के गुरसरांय में तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर बेजुबान जानवरों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। रामनगर रोड पर एक तेज़ रफ्तार चार पहिया कार ने सड़क पर घूम रही दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह जाम खुलवाया।
तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण बेजुबान जानवरों की मौत
IMG-Dynamite news
दरअसल, पूरा मामला गुरसरांय रामनगर रोड स्थित मोहल्ला मातवाना का है, जहां शनिवार को एक तेज़ रफ्तार चार पहिया कार ने सड़क पर मौजूद दो गायों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक की लापरवाही का खामियाजा दो बेजुबानों को भुगतना पड़ा। एक गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें- परीक्षा हॉल में अचानक बेहोश हुई छात्रा, कौशाम्बी में PET-2026 की परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी
घटना की खबर मिलते ही गाय का मालिक लाखन यादव मौके पर पहुंचा। अपनी गाय की मौत और दूसरी गाय की गंभीर हालत देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर रामनगर रोड पर जाम लगा दिया।सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि आखिर कब तक तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण बेजुबान जानवरों की मौत होती रहेगी?
यह भी पढ़ें- परीक्षा हॉल में अचानक बेहोश हुई छात्रा, कौशाम्बी में PET-2026 की परीक्षा के दौरान मची अफरा-तफरी
जाम की सूचना पर कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात फिर से सुचारु हो सका।सवाल यह है कि सड़क पर तेज रफ्तार का यह खेल आखिर कब तक बेजुबानों की जान लेता रहेगा? क्या जिम्मेदार वाहन चालकों पर सख्ती होगी या फिर हर हादसे के बाद सिर्फ आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया जाएगा?
Location : jhansi
Published : 1 November 2026, 7:49 PM IST
Topics : Cow Jhansi Speedy Car UPnews uttar pradesh