हिंदी
बाटी चोखा पार्टी में कार्यकर्तोओं से मिलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Lucknow: समाजवादी पार्टी ने नए साल पर आज लखनऊ में बाटी चोखा पार्टी का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी ने इस पार्टी में सभी वर्ग के नेता और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा मुख्यालय में आयोजित बाटी चोखा पार्टी में आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बाटी चोखा पार्टी का मुख्य आकर्षण बने सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिनको देखने के लिए सपा कार्यालय में जनसैलाब उमड़ा।
कार्यक्रम में मौजूद लोग
अखिलेश यादव ने बाटी चोखा पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को नए साल की बधाई देते बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों के सहभोज पर चुटकी ली और कहा जो विधायक बैठे-बैठे खा रहे थे अगर वो सरकार के खिलाफ खड़े हो गये तो क्या होगा सरकार का। हम सब लोग मिलकर खाते पीते है, यही हमारी संस्कृति और सम्मान हैं।

समाजवादी पार्टी की तरफ से बाटी चोखा पार्टी में सभी वर्गो के नेताओं को आमंत्रित किया गया जिसके बाद अब प्रदेश की सियासत तेज हो गई हैं।
Location : Lucknow
Published : 1 January 2026, 8:52 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow Samajwadi Party UP News