यूपी में 332 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, राजस्व विभाग ने जारी किए तैनाती आदेश

राजस्व विभाग ने नियमित चयन प्रक्रिया के तहत नायब तहसीलदार पद से तहसीलदार पद पर पदोन्नत किए गए 332 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इन अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश जारी किया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 August 2026, 11:10 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने नियमित चयन प्रक्रिया के तहत नायब तहसीलदार पद से तहसीलदार पद पर पदोन्नत किए गए 332 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने इन अधिकारियों की तैनाती से संबंधित आदेश जारी किया है।

15 से ज्यादा जिलों में हुई तैनाती

पदोन्नत तहसीलदारों को प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में भेजा गया है। इनमें मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, लखनऊ, अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, हमीरपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, रायबरेली, कुशीनगर, चित्रकूट और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

बड़े जिलों में तीन-तीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि तहसीलों का आवंटन संबंधित जिलाधिकारी करेंगे।

यूपीडा और विकास प्राधिकरणों में भी मिली जिम्मेदारी

कुछ पदोन्नत तहसीलदारों को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा), मेला प्राधिकरण और विभिन्न विकास प्राधिकरणों में भी तैनाती दी गई है।

राजस्व विभाग ने सभी नव नियुक्त तहसीलदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

25 अगस्त तक ज्वाइनिंग नहीं करने पर होगी कार्रवाई

आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि अधिकारी 25 अगस्त तक नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उन्हें स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा। ऐसे अधिकारियों को पूर्व तैनाती स्थल से वेतन भी नहीं मिलेगा।

सभी जिलाधिकारियों को अधिकारियों की अवमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

Location :  Lucknow

Published :  23 August 2026, 11:10 AM IST