अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई से गोरखपुर में बवाल! खजनी तहसील में हड़ताल, एंटी करप्शन टीम पर लगाए गंभीर आरोप
अयोध्या में लेखपाल अंकुर गिरी के खिलाफ हुई एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में गोरखपुर की खजनी तहसील में लेखपालों ने शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल कर धरना दिया। लेखपाल संघ ने कार्रवाई को कथित तौर पर फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। हड़ताल के चलते तहसील के कई राजस्व कार्य प्रभावित रहे।