खेती नहीं, शौक के लिए गढ़ा 22 लाख का ‘बिग डैडी’! मोदीनगर के भोलों का अनोखा अंदाज़ बना कांवड़ यात्रा का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद के शिवभक्त विवेक का 22 लाख रुपये की लागत से तैयार 'बिग डैडी' ट्रैक्टर आकर्षण का केंद्र बना। खेती के बजाय शौक, रेस और यात्रा के लिए तैयार किए गए इस ट्रैक्टर को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 August 2026, 4:47 PM IST

Muzaffarnagar: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कावड़ की झांकियां के साथ-साथ एक से बढ़कर एक शौकीनिया अंदाज भी कावड़ियों के देखने को मिल रहे हैं। कोई अपनी अनोखी स्पोर्ट्स कार की कावड़ लेकर आ रहा है तो कोई कंधे वाली विशाल ला रहा है और कोई भगवान शिव की अनोखी झांकी वाली कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हो रहा है तो वहीं इसी कांवड़ मेले में गाजियाबाद के मोदीनगर के भोलों की एक टीम 22 लाख रुपये का ‘बिग डैडी’ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर को देखते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

खेती नहीं, शौक के लिए तैयार कराया ट्रैक्टर

शिवभक्त विवेक ने बताया कि यह ट्रैक्टर खेती-किसानी के लिए नहीं, बल्कि उनके शौक का हिस्सा है। वह इसे हरिद्वार गंगा स्नान, ट्रैक्टर रेस और घूमने-फिरने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ट्रैक्टर को मॉडिफाई और तैयार कराने में करीब 22 लाख रुपये का खर्च आया है।

Muzaffarnagar: न आंखें खोलेंगे, न रास्ता देखेंगे! शिवभक्त की अनोखी कांवड़ यात्रा ने जीता सभी का दिल

'बिग डैडी' नाम रखने की बताई वजह

विवेक ने बताया कि उन्होंने अपने इस खास ट्रैक्टर का नाम 'बिग डैडी' रखा है। इसके पीछे कोई विशेष वजह नहीं है, बल्कि यह सिर्फ उनके शौक और पसंद का नाम है। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां भी ट्रैक्टर पहुंचा, लोग उसके साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आए।

Muzaffarnagar कांवड़ यात्रा: फूलों की बारिश से महका यात्रा मार्ग, जनप्रतिनिधियों ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

कांवड़ यात्रा में दिख रहा अनोखा अंदाज

इस बार कांवड़ यात्रा में पारंपरिक कांवड़ के साथ-साथ कई अनोखे और आकर्षक प्रयोग भी देखने को मिल रहे हैं। कोई स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ लेकर पहुंचा है तो कोई भगवान शिव की भव्य झांकी के साथ यात्रा कर रहा है। ऐसे में 'बिग डैडी' ट्रैक्टर भी श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  9 August 2026, 4:47 PM IST