कांवड़ियों के बीच आया ‘बिग डैडी’, 22 लाख के ट्रैक्टर का अलग ही है शौक; देखने को उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर गाजियाबाद के मोदीनगर से आया 22 लाख रुपये का ‘बिग डैडी’ ट्रैक्टर कांवड़ मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके मालिक शिवभक्त विवेक के मुताबिक ट्रैक्टर खेती-किसानी के लिए नहीं, बल्कि उनके शौक के लिए तैयार कराया गया है। वह इसे लेकर हरिद्वार, गंगा स्नान, रेस और घूमने-फिरने जाते हैं।