सूर्या हत्याकांड-2: जन्मदिन के बहाने घर से बुलाया, केक के बदले काट डाला दोस्त को; नोएडा में खोड़ा जैसी सनसनीखेज वारदात

नोएडा के चौड़ा गांव में 14 वर्षीय आयुष शुक्ला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि असद जन्मदिन की पार्टी के बहाने आयुष को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 August 2026, 5:31 PM IST
google-preferred

Noida : सेक्टर 22 चौड़ा गांव में 14 साल आयुष शुक्ला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि असद जन्मदिन की पार्टी के बहाने आयुष को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर से बुलाया

परिजनों के मुताबिक, असद आयुष के घर पहुंचा था। आरोप है कि उसने आयुष की मां से कहा था कि वह उसे जन्मदिन की पार्टी में लेकर जा रहा है। मां का आरोप है कि असद ने उनसे खाना बनाकर रखने की बात कही थी और कहा था कि वह दो मिनट में आयुष के साथ वापस आएगा। इसके बाद आयुष घर नहीं लौटा।

अगले 48 घंटे भारी! यूपी में मानसून का तूफानी कमबैक, नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश से सराबोर हुआ शहर

घर नहीं पहुंचा बेटा तो परेशान हुई मां

काफी देर तक आयुष के वापस नहीं आने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष को बहाने से घर से ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। चाकू से हमला किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

आरोपी पर हत्या कबूलने का आरोप

परिजनों का यह भी आरोप है कि असद ने अपने दोस्तों के सामने आयुष की हत्या करने की बात कबूल की थी। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और वारदात की पूरी तस्वीर साफ होगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से आरोपी के फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Location :  Noida

Published :  25 August 2026, 5:10 PM IST

Related News

Advertisement