7 साल का प्यार, फिर प्रेम विवाह! अब परिजनों से जान का खतरा, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 5:36 PM IST

मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी युगल का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

क्या है मामला

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने अपनी जन्मतिथि 25 जनवरी 2007 बताते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से, बिना किसी दबाव, जोर-जबरदस्ती, बहकावे या लालच के मोहम्मद शान पुत्र मोहम्मद शाह फैसल निवासी मोहल्ला बालकराम, कस्बा खतौली के साथ 21 सितंबर 2026 को प्रेम विवाह किया है। युवती के अनुसार, वह और मोहम्मद शान पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों अपनी जिंदगी साथ बिताना चाहते थे।

B.El.Ed. और स्पेशल BTC धारकों की बड़ी जीत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 897 एडेड प्राइमरी शिक्षक पदों के दरवाजे खोले

युवती ने आरोप लगाया कि मोहम्मद शान के परिवार वाले कई बार उसके घर शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे, लेकिन उसके परिजनों ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें बेइज्जत कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों की असहमति के चलते प्रेम विवाह करने का निर्णय लिया।

पति की जान को खतरा

युवती ने अपने पिता शकील अहमद, माता गुलशन, भाइयों शादान अंसारी और अलतमश तथा चाचा अरशद, शहजाद और इमरान से खुद और अपने पति की जान को खतरा बताया है। उसका आरोप है कि परिजन दोनों के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।

अफसरों के फायदे जारी, तो कर्मचारियों का हक क्यों रोका? पंजाब मुख्य सचिव पर हाईकोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

वहीं, मोहम्मद शान ने भी बताया कि उसका परिवार युवती के घर शादी का रिश्ता लेकर गया था, लेकिन वहां उनके परिवार का अपमान किया गया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया। प्रेमी युगल ने एसएसपी से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Location :  मुजफ्फरनगर

Published :  27 October 2026, 5:36 PM IST