“दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया?” देवरिया में सड़कों पर उतरे सपा युवा, बूट पॉलिश कर बेरोजगारी के खिलाफ भरी हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस में बूट पॉलिश कर नेताओं ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 17 September 2026, 3:00 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “बेरोजगार दिवस” के रूप में मनाया। सिविल लाइंस में कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं से रोजगार के वादे को लेकर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया।

बूट पॉलिश कर बेरोजगारी पर जताया विरोध

देवरिया के सिविल लाइंस में समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बूट पॉलिश कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे “बेरोजगार दिवस” बताते हुए युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया।

देवरिया में युवक गिरफ्तार, बेहोश कर लूटने का आरोप; तलाशी में मिला 28.860 ग्राम नशीला पाउडर

सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को युवा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

दो करोड़ रोजगार के वादे का उठाया मुद्दा

वहीं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। उनके मुताबिक सत्ता में आने के बाद सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि पढ़ा-लिखा युवा नौकरी और रोजगार के लिए भटक रहा है और सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है।

चाकू से हमला करने के बाद झाड़ियों में छिपा दिया था हथियार, देवरिया में दो आरोपी गिरफ्तार

रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई।

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव गिरीश जायसवाल, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव लारेब रहमान, विनोद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  17 September 2026, 2:58 PM IST