मुंबई में महंगाई पर NCP-SCP का हल्लाबोल! सड़क पर जला चूल्हा, CSMT के पास कई कार्यकर्ता हिरासत में
मुंबई में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ NCP-SCP कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। CSMT और दक्षिण मुंबई के प्रमुख प्रशासनिक इलाकों की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया और कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को ऐहतियातन हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल, महंगी जरूरी वस्तुओं और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।