सरयू नदी में मस्ती करना पड़ा भारी… तीन दोस्त नदी में उतरे, फिर चीखों से कांप उठा पूरा घाट; जानें ऐसा क्या हुआ?

देवरिया की सरयू नदी किनारे दोस्तों के साथ नहाने गए किशोरों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। अचानक नदी में मची चीख-पुकार के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। आखिर नदी में ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी मातम में बदल गई?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 11:46 AM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सरयू नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बन गई। बरहज क्षेत्र में नदी में स्नान करने गए तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। इस हादसे में एक किशोर को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि दो किशोर नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

नहाते समय फिसला पैर

जानकारी के मुताबिक बरहज के जयनगर वार्ड निवासी तीन किशोर निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने पहुंचे थे। गर्मी और उमस के बीच तीनों दोस्त नदी में मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अर्पित राजभर (11) पुत्र पवन राजभर और अमन राजभर (12) पुत्र बबलू राजभर का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों किशोरों को डूबता देख तीसरा साथी सुधीर राजभर (14) भी घबरा गया। वह भी पानी में फंसने लगा, लेकिन घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया।

मां घोंट रही थी बेटी का गला, 10 साल के बेटे ने बना लिया वीडियो; आखिर क्या है कलयुगी मां की सच्चाई?

मौके पर जुटी भारी भीड़

किशोरों की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे बदहवास हालत में घाट पर पहुंच गए। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया गया।

महराजगंज में दिनदहाड़े हमला: चौराहे पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जांच में जुटी पुलिस

गोताखोरों की मदद से जारी है तलाश

थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस बल मौके पर तैनात है और दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। नदी का जलस्तर और गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोग भी गोताखोरों के साथ किशोरों की तलाश में जुटे हुए हैं। पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं, इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।

Location :  Deoria

Published :  23 May 2026, 11:46 AM IST