हिंदी
हमला
Deoria : थाना बघौचघाट क्षेत्र में एक 7 साल बच्चे पर हंसिए से हमला किए जाने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्राम कोइलसवा खुर्द में हुए इस हमले में बच्चे को गंभीर चोट आई। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और घायल बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस के अनुसार, कोइलसवा खुर्द निवासी राजेश कुमार के 7 साल पुत्र का गांव के ही रहने वाले अकलेश यादव पुत्र रामईश्वर यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान रामईश्वर यादव ने हंसिए से बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे को गंभीर चोट आई।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना बघौचघाट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा और एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मासूम बच्चे पर हमले की घटना के बाद गांव में लोगों के बीच चर्चा और नाराजगी है। पुलिस अफसर ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Deoria
Published : 8 July 2026, 7:31 AM IST