बिहार भाजपा के अध्यक्ष बने सम्राट चौधरी, सी पी जोशी को मिली यहां की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सी पी जोशी) को भाजपा की राजस्थान इकाई का अध्यक्ष बनाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर