पीएम मोदी की जाति पर सीपी जोशी को टिप्पणी करना पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

चुनाव अायोग ने राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने चुनीव प्रचार के दौरान पीएम मोदी पर जातिगत टिप्पणी की थी, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सीपी जोशी को नोचिस दिया है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 24 November 2018, 4:48 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चुनाव अायोग ने राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी पी जोशी को जातिगत टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को नोटिस जारी कर 25 नवंबर सुबह 11.00 बजे से पहले जवाब देने को कहा है। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस ने बदले तीन उम्मीदवार, 5 सीट दी सहयोगियों को

अायाेग के सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस नेता को कल सुबह 11.00 बजे तक नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिये गये हैं। आयोग ने यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी की एक शिकायत पर जारी किये है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने 21 नंवबर को राजस्थान विधानसभा के लिये चुनाव प्रचार के दौरान एक गांव में जातिगत टिप्पणी की है। 

राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता  जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होेंने कहा कि धर्म के बारे में केवल ब्राह्मण जानते हैं। जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गैर ब्राह्मण और सुश्री भारती लोधी हैं। (वार्ता) 

Published : 
  • 24 November 2018, 4:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.