Bharat Jodo Yatra: इंदौर पहुंची कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिव्यांग की व्हीलचेयर धकेलते दिखे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर पहुंची। इस दौरान समाज के अलग-अलग तबके के लोगों के साथ-साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी यात्रा में शामिल हुआ और राहुल कुछ देर के लिए उसकी व्हीलचेयर धकेलते नजर आए।