सोने की तस्करी के लिए व्हील चेयर का इस्तेमाल करने वाला यात्री गिरफ्तार

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर सवार एक व्यक्ति को जूतों में छिपाकर 1.13 करोड़ रुपये का सोना तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Updated : 7 June 2023, 7:08 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर सवार एक व्यक्ति को जूतों में छिपाकर 1.13 करोड़ रुपये का सोना तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीमाशुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी आरोपी को सीमाशुल्क अधिकारियों ने सोमवार को दुबई से यहां पहुंचने पर रोका था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि यात्री की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उन्होंने कहा कि उसे कोई शारीरिक समस्या नजर नहीं आ रही थी, तब भी उसने हवाई अड्डे पर व्हील चेयर की सेवा ली।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्तार से जांच की गयी तो 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का 2.15 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में उसके जूतों में छिपा हुआ मिला।’’

अधिकारी ने कहा कि दुबई में काम करने वाले आरोपी को कुछ ट्रैवल एजेंट ने यात्रा टिकट का बंदोबस्त कराने के बदले सोने की तस्करी करने के लिए मनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘करीब दो साल बाद घर आ रहे यात्री को सोना ले जाने के लिए दुबई से दिल्ली का हवाई टिकट दिया गया। सीमाशुल्क अधिकारियों से बचने के लिए व्हील चेयर इस्तेमाल करने का तरीका भी ट्रैवल एजेंट ने बताया था।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Published : 
  • 7 June 2023, 7:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement