बांग्लादेश में BNP, NCP और जमात की रैलियों के बीच बम धमाके, गोपालगंज में बिजली गुल
शेख हसीना की 16 दिसंबर को देश वापसी के ऐलान ने राजनीतिक पार्टियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बांग्लादेश में अब अवामी लीग के कार्यकर्ता फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी ढाका में कलाबागन, वारी, काफ्रुल और धनमंडी थाना क्षेत्रों में अलग अलग जगहों पर देसी बम धमाके हुए हैं।