तमिलनाडु में संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंका गया 11 किलो समेत 32 किलो सोना बरामद
तमिलनाडु में तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंके गए 11 किलोग्राम सहित कुल 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।