देवरियाः कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में हड़कंप
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय तथा उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। रजिस्टर व छुट्टी हेतु आवेदन पत्रों को भी देखा। उनके इस औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।