हिंदी
देवरियाः प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को बेसिक शिक्षाधिकारी और उप कृषि निदेशक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान मंत्री ने रजिस्टर व छुट्टी हेतु आवेदन पत्रों को भी देखा। शाही के आकस्मिक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
मंत्री के दौरे के दौरान बीएसए कार्यालय में तीन लोग अनुपस्थित मिले, जबकि एक व्यक्ति दोपहर में आया तो उसकी आधे दिन की हाजिरी लगाई गई। इस दौरान शाही ने कृषि योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली और उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने से पहले गेंहू बीज पर अनुदान की राशि DBT योजना के माध्यम से हर हाल मे पूरा करने का निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि योजना के पीछे का उद्देश्य प्रदेश के दो करोङ तीस लाख किसानों तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा जारी सब्सिडी के लिये किसान आज तक चक्कर लगा रहा है, इससे हमारी सरकार किसानो को छुटकारा दिलाएगी।
Published : 20 January 2018, 5:58 PM IST
No related posts found.