Sports Buzz: ओलम्पिक की अंतिम क्वालिफिकेशन समय सीमा 29 जून 2021
टोक्यो ओलम्पिक 2020 को 2021 तक स्थगित किये जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने ओलम्पिक के लिए नयी क्वालिफिकेशन समय सीमा 29 जून 2021 कर दी है जबकि खेलों की प्रविष्टि की समय सीमा पांच जुलाई निर्धारित की है।