दिल्लीवालों की बढ़ी मुश्किलें: यमुना का जलस्तर खतरे के करीब, बाढ़ की आशंका
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जिससे शहर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए सुरक्षा उपायों की तैयारी तेज कर दी गई है।