Gorakhpur : नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी, आरोपी पर केस दर्ज
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के रामामऊ गांव में एक महिला को नहाते समय चोरी से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दो लाख रुपये और सोने की चेन हड़प ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।