मिर्जापुर में दबंगों का कहर: दुकान में घुसकर कारीगर को जलती लकड़ी से पीटा, वारदात CCTV में कैद
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आपसी रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी हैदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान में बैठे बाहरी कारीगर को अंगीठी की जलती लकड़ी से बेरहमी से पीट दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद होने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 3 को पकड़ा।