Chandauli News: किसानों के मुआवजे पर वीरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल, विंध्य परियोजना पर भी सरकार को घेरा
चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने किसानों के मुआवजे, विंध्य परियोजना में भूमि अधिग्रहण और जलमग्न फसलों का मुद्दा उठाया। करीब एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को पत्रक देने पहुंचे सांसद ने 30 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर या कम से कम आधे मुआवजे की मांग की। साथ ही 2027 चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।