वैभव हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सर्वेश भट्ट का पैतृक मकान सील, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
गोरखपुर के चर्चित वैभव हत्याकांड में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सर्वेश भट्ट के पैतृक आवास को सील कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई पूरी की। प्रशासन का कहना है कि मामले में आगे भी कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे, जबकि स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।