Vikasnagar: आधी रात का खौफनाक मंजर, रेलिंग तोड़कर नाले में गिरा ट्रक… परखच्चे उड़े
सहसपुर में देर रात एक ट्रक संकरे पुल पर हादसे का शिकार होकर रेलिंग तोड़ते हुए बरसाती नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन की गलत ओवरटेकिंग के कारण ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।