इस गंभीर बामीर से जूझ रहे लोगों को मिलेगी मुफ्त दवा, लाखों मरीजों को मिलेगी राहत
जिले में फाइलेरिया जैसी लाइलाज और गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 अगस्त से 2 सितंबर तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य जिले के आठ ब्लॉकों में 15.51 लाख पात्र लोगों को फाइलेरियारोधी दवाएं (आईवरमेक्टिन, डीईसी, एल्बेंडाजोल) खिलाना है।