UP Assembly Election: यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार आधी आबादी पर खेल सकती बड़ा दांव, महिलाओं को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता वाली योजना की तैयारी की चर्चा है। प्रस्तावित योजना में पहली किस्त 20 हजार रुपये की हो सकती है। बाकी राशि चरणों में दी जा सकती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना बताया जा रहा है।