अब पूरे यूपी में दो हेलमेट जरूरी, जानें बाइक-स्कूटी चालकों पर कितना जुर्माना लगेगा?
उत्तर प्रदेश में टू-व्हीलर नियम सख्त हो गए हैं। अब बिना दो ISI हेलमेट बाइक या स्कूटी नहीं मिलेगी और पीछे बैठने वाला बिना हेलमेट पकड़ा गया तो 1000 रुपये जुर्माना व 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड होगा।