ट्रांसफार्मर उड़ गया, भरोसा टूट गया: बिजली विभाग मामले पर सामने आया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान; जानिए क्या बोले?
उत्तर प्रदेश में बढ़ते बिजली संकट पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रविवार को दिए गए एक बयान में अखिलेश ने कहा कि राज्य की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “प्रदेश में ट्रांसफार्मर उड़ गया है, और मंत्री-अफसरों के बीच के तार टूट चुके हैं।”