Gorakhpur News: खिचड़ी मेले को लेकर सीएम योगी की सख्त समीक्षा; दिया ये अल्टीमेटम
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले परंपरागत खिचड़ी मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंदिर के सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को ध्यान में रखते हुए सीएम ने निर्देश दिए।