मासूम बेटे ने पूछा-‘मां कब उठेगी’? दहेज के लिए फंदे पर झूलाई गई विवाहिता, बिलखते परिजनों का कलेजा फटा
बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है।