बागपत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि किन्नरों को डीएम कार्यालय पहुंचना पड़ा? खोली बड़ी पोल
बागपत के खेकड़ा कस्बे में किन्नरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष ने लोनी से आने वाले कुछ किन्नरों पर मारपीट, धमकी और क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।