Fatehpur News: ओवरलोड वाहनों से बेहाल व्यापारिक इलाके, ट्रैफिक अव्यवस्था पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
फतेहपुर के प्रमुख व्यापारिक कस्बों में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और ध्वस्त सड़कों से व्यापारियों व आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। बाजार क्षेत्रों में जाम, दुर्घटनाएं और खराब सड़कें बड़ी समस्या बन गई हैं। व्यापारियों ने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।