सवारी बैठाई तो डंडे मारते हैं! बदायूं में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ भड़के टेंपो चालक, शिकायत लेकर पहुंचे DM ऑफिस
बदायूं में टेंपो चालकों का गुस्सा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच गया। बड़ी संख्या में चालक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। चालकों ने गाली-गलौज, मारपीट और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।